नवगछिया : तुलसीपुर में शराब के नशे में हंगामा मचा रहे युवा राजद के राष्ट्रीय सचिव गिरफ्तार -Naugachia News

Crime Reoprts

थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में रविवार की रात शराब के नशे में हंगामा मचा रहे युवा राजद के राष्ट्रीय सचिव अवनीश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मेडिकल जांच कराई जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद कश्यप ने बताया कि सूचना मिली कि अवनीश गांव के चौराहे पर हंमागा कर रहे हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके बाद एसआई विजय कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ वहां पहुुंचे। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। लेकिन जवानों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया और घर की तलाशी ली। हालांकि वहां शराब नहीं मिली। इस दौरान गांव के एक और शख्स को उठाया था। किन्तु मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि नहीं होने पर उसे छोड़ दिया गया।

वहीं राजद के जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी ने कहा कि शादी समारोह में अवनीश को आमंत्रित किया गया होगा। वहीं वे किसी रंजिश के शिकार हो गए हैं। विपक्ष द्वारा सोची समझी रणनीति के तहत उन्हें फंसाया गया है। विपक्ष ने युवा राजद के राष्ट्रीय सचिव अवनीश की लोकप्रियता से घबराकर ऐसा काम किया है। बरहाल कानून सर्वोपरी है। कानून पर हम सबों को पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि अवनीश को न्याय मिलेगा।