नवगछिया : नारायणपुर जदयू की प्रखंड कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

EVENT

नवगछिया : शनिवार को जदयू संगठन जिला नवगछिया जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती की उपस्थिति में प्रदेश नेतृत्व के आवाह्नन पर  प्रखंड स्तरीय बैठक उषा सेवा सदन बलहा नारायणपुर में हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनिल पटेल एवं संचालन जिला महासचिव रंजीत मंडल ने किया। बैठक में प्रखंड कमेटी का विस्तार एवं पंचायत कमेटी का घोषणा किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही जदयू  जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने प्रखंड के सभी नव मनोनीत सदस्यों सभी पंचायत अध्यक्षों का पार्टी चिन्ह वाला अंग वस्त्र से सम्मानित किया।जदयू जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने कहा सभी पंचायत अध्यक्ष अपने-अपने पंचायत में 20 सक्रिय सदस्यों को पार्टी में जोड़ें।

इस बैठक में जिला के द्वारा मनोनीत बिहपुर विधानसभा प्रभारी गुलशन मंडल जिला मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कुमार मिलन सागर, पूर्व शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ महासचिव डॉ0 दीपक साह प्रखंड में मीडिया कोऑर्डिनेटर मनीष कुमार नागर, विकास ठाकुर, अजय पासवान, बबलू सिंह, उमेश शाह, दयानंद पंडित, अमिताभ शर्मा, अनिल मंडल ,राजेश मंडल, पवन कुमार मंडल, जमुना प्रसाद सदानंद साहनी एवं अन्य प्रखंड एवं पंचायत के साथी गण मौजूद रहे।