नवगछिया : नहाने के दौरान गंगा में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना नवगछिया के महादेवपुर घाट पर रविवार दोपहर की है। मरनेवाले की पहचान मधेपुरा जिला के उदाकिशनगंज के बड़ी बाजार निवासी सुभाष कुमार (18), पिता उमेश साह के रूप में हुई है। सुभाष अपनी नानी के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए नवगछिया आया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अंतिम संस्कार के बाद वह गंगा में नहा रहा था। तभी वह गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय गोताखोरों ने मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम अनुमंडलीय अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
सुभाष 12वीं का छात्र था। वह पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। पिता उमेश साह ने बताया कि सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हम महादेवपुर घाट आए थे। इसी दौरान नहाने के दौरान सुभाष नदी में डूब गया। घटना की सूचना पटना में रह रही सुभाष की मां मुन्नी देवी को दे दी गई है। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

