नवगछिया में कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर:80 लाभार्थियों का पंजीकरण

सूचना/खबरे

मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा द्वारा दो दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के पहले दिन नवगछिया, खगड़िया, मुंगेर, मनिहारी और आसपास के क्षेत्रों से आए करीब 80 लाभार्थियों का पंजीकरण हुआ। इनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम संयोजक सौरव नारनोली, आयुष खेमका और ओमप्रकाश यदुका ने बताया कि सभी पंजीकृत लाभार्थियों की जांच पूरी हो गई है। दूसरे दिन उन्हें कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे। लाभार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार कृत्रिम हाथ, पैर, कैलिपर्स और बैसाखियां दी जाएंगी।

शाखा अध्यक्ष चेतन मुनका के अनुसार, शिविर का समापन समारोह शाम 4 बजे होगा। इस दौरान लाभार्थियों को औपचारिक रूप से कृत्रिम अंग दिए जाएंगे। यह पहल दिव्यांगजनों के जीवन में नई उम्मीद लाएगी।

कार्यक्रम की सफलता में शाखा सचिव दीपक मवंड़िया, कोषाध्यक्ष आदित्य सर्राफ, पूर्व अध्यक्ष रवि सर्राफ, विकास चिरानियाँ, मनोज चौधरी, पारस खेमका और कमल टिबड़ेवाल सहित कई कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। मंच का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग इस तरह की योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन सकें।