नवगछिया : नशा मुक्ति दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

EVENT

बिहपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर से शनिवार को नशा मुक्ति दिवस पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुरारी पोद्दार की अगुवाई व बीसीएम शमशाद आलम के संचालन में जागरूकता  रैली निकाली गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि नशा से बहुत सारी बीमारी होती है। जागरूकता रैली में आशा कार्यकत्री और समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मचारी शामिल थे।

नारायणपुर। प्रखंड के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मध्य विद्यालय मधुरापुर ( बालक) के छात्रों ने रंगोली और चित्रांकन के माध्यम से बिहार को नशा मुक्त रखने का संदेश दिया।

 वहीं मध्य विद्यालय गनौल, रायपुर सहित विभिन्न स्थानॊं में अभियान आयोजित किया गया। मौके पर सूर्य प्रकाश यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे। प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ हरीमोहन कुमार ने प्रखंड व अंचल कर्मी को मद्य निषेद्य पर शपथ ली।