नवगछिया : नशा करने से मना करने पर सो रहे दादा-पोतियों को किया था आग के हवाले

NEWS

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना के मुरली गांव में दादा को तीन पोतियों के साथ जिंदा जलाने की कोशिश के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सनसनीखेज खुलासा किया है। बताया है कि नशा करने से मना करने पर गुस्साए भतीजे ने ही साथियों के साथ मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, विद्यानंद ने अपने भतीजे को नशा करने पर डांट फटकार लगाई थी। यह बात आरोपी भतीजे को इतनी नागवार गुजरी थी कि उसने अपने अन्य मनबढ़ साथियों के साथ मिलकर रात में पोतियों के साथ सो रहे विद्यानंद के ऊपर पेट्रोल डाल कर जिंदा आग के हवाले कर दिया था।

इस वारदात में विद्यानंद और तीन बच्चियां बुरी तरह झुलस गई थीं। मामले में नवगछिया पुलिस गिरफ्तार भतीजे और उसके साथी की निशानदेही पर अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उधर, एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि जख्मी लड़कियों की हालत पहले से बेहतर है। रांची में इलाज के बाद दुमका रेफर किया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है।