नवगछिया : नवोदय विद्यालय में 18 संक्रमित मिले.. मधुरापुर बाजार में चार घंटे तक लगा रहा जाम

बिहपुर

नारायणपुर। प्रखंड के नवोदय विद्यालय नगरपारा में गुरुवार को 135 लोगों की जांच की गयी। जिसमें विद्यालय के शिक्षक, कर्मी व छात्र मिलाकर कुल 18 संक्रमित पाये गये। नारायणपुर पीएचसी प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने सभी को होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी। विद्यालय के प्राचार्य रौशन लाल ने बताया कि आठ जनवरी को छठी से आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को विद्यालय से परिजन के साथ घर भेज दिया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नौवीं, दसवीं, 11वीं व 12वीं के बच्चे विद्यालय में थे। कोरोना पॉजिटिव पाये जाने विद्यालय को बंद कर दिया गया है। विद्यालय में प्राचार्य, शिक्षक व कर्मी को रहने का निर्देश दिया गया है। सभी बच्चों को होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह देकर परिजन के साथ घर भेज दिया गया है।

मधुरापुर बाजार में गुरुवार को मकर संक्रांति महापर्व को लेकर काफी भीड़ रही। दर्जनों गांव के महिला पुरुष सामान खरीदने बाजार पहुंचे थे। भीड़ के कारण बाजार में घंटों जाम की स्थिति बनी रही। एक बजे से ही बाजार में रुक-रुककर जाम लग रहा था। वहीं शाम चार बजे बाजार में भीषण जाम लग गया। जिसका वीडीओ भवानीपुर साइबर ग्रुप में वायरल हुआ।

जिस पर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने भवानीपुर थानाध्यक्ष को बाजार में जाम हटाने का आदेश भवानीपुर साइबर ग्रुप में दिया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि जाम से निजात पाने के लिए बाजार में पुलिस तैनात कर दी गयी है। त्योहार के कारण बाजार में भीड़ है। लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए खरीदारी करें।