नवगछिया : नये प्रमंडलीय आयुक्त ने चुनाव की प्रशासनिक तैयारियों का लिया जायजा

NEWS

नवगछिया : नये प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश कुमार ने लोकसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। गुरुवार को जिलाधिकारी के अलावा तमाम संबंधित अधिकारियों के साथ तीन स्थलों का भौतिक सत्यापन किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आयुक्त बरारी स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज कैंपस भी गए। यहां डिस्पैच सेंटर बनाया गया है। डिस्पैच सेंटर के लिए कर्मियों के ठहराव, पार्किंग, बिजली, शौचालय आदि से संबंधित जानकारी भी ली। साथ ही जहां ईवीएम रखे जाएंगे। वहां पर सुरक्षा और हॉल को सीसीटीवी से लैस करने के निर्देश दिए गए।

प्रमंडलीय आयुक्त नवगछिया स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति और इंटरस्तरीय महाविद्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया। यहां बिहपुर और गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए डिस्पैच सेंटर और वाहन पड़ाव स्थल बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि डीएम ने इंटर स्तरीय महाविद्यालय, नवगछिया को मतदानकर्मियों के लिए तथा कृषि उत्पादन बाजार समिति को वाहन पड़ाव स्थल के रूप में चिह्नित किया है। इस अवसर पर भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता विनय कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी, सदर एसडीओ धनंजय कुमार, नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।