नवगछिया : नया टोला में देर रात दो पक्षों में हुई मारपीट, न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया-Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला में बुधवार की देर रात दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए. घायलों में एक पक्ष लक्ष्मीपुर निवासी रूपेश यादव एवं मंटू यादव शामिल है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जबकि दूसरे पक्ष के नया टोला निवासी गौरव कुमार शामिल है. मारपीट की घटना के बाद सभी घायलों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया. घटना के संबंध में नवगछिया थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है. वही मारपीट मामले में पुलिस ने नया टोला निवासी सदानंद मंडल एवं जीवन मंडल को गिरफ्तार कर लिया.

वहीं मारपीट के मामले में नवगछिया पुलिस ने परबत्ता थाना क्षेत्र के गोनरचक निवासी विदेशी सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है. नवगछिया थाना अध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.