नवगछिया। । धनतेरस के अवसर पर नवगछिया बाजार में लोगो ने जमकर खरीदारी की। बाजार में धनतेरस के अवसर पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस अवसर पर इलेक्ट्रिक दुकानों, बर्तन दुकानों के अलावा सजावट की दुकानों में जमकर बिक्री हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दुकानदारों ने बताया एलईडी, आयरन को लोगों ने हाथोंहाथ खरीदा। वहीं दुकानदार मंटू ने बताया कि प्रेशर कुकर को लोगों ने खरीदा। बर्तन दुकानों में पीतल के सामानों की भी लोगों ने जमकर खरीदारी की।
मोबाइल दुकानों में मोबाइल खरीदने के लिए युवाओ की भीड़ लगी थी। दुकानदार राजू गुप्ता ने बताया कि धनतेरस के अवसर पर झाड़ू की लोगों ने जमकर खरीदारी की वही दिवाली के मद्देनजर स्वस्तिक और लक्ष्मी मैया के चरण भी लोगों ने खरीदे।

