नवगछिया : दो लाख रुपए का इनामी झंडापुर से गिरफ्तार.. बड़ी कामयाबी

Crime Reoprts

नवगछिया : दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र के चर्चित ट्रिपल मर्डर कांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने ब्रजेश राय उर्फ परदेसिया उर्फ टुनटुन को नवगछिया के झंडापुर से गिरफ्तार किया है। ब्रजेश पर दो लाख रुपए का इनाम है। वह दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र के पतोर गांव का रहने वाला है। टीम ने उसके पास से एक पिस्टल, छह जिंदा कारतूस एवं दो

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मैग्जीन बरामद किया है। गौरतलब है कि दरभंगा में हरहच्चा मोड़ के नजदीक कुमा आरा मिल के सामने 21 जून 2023 झंडा को अनिल सिंह, मुन्ना सिंह व मनीष एसट सिंह की हत्या कर दी गई थी।

पुलिस कुम को इस मामले में उसकी तलाश थी। कुमा जानकारी के मुताबिक पटना  एसटीएफ की टीम ने मंगलवार की सुबह नवगछिया एसपी को सूचना दी कि दरभंगा जिला के टॉप 10 अपराधियों में शामिल ब्रजेश कुमार राय झंडापुर के अनिल होटल में खाना खा रहा है। इसके बाद नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा ने टीम गठित की।

टीम में झंडापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, एसटीएफ के मधुरेंद्र किशोर, नेपाली कुमार, जेसी दीनानाथ कुमार, अमर कुमार, महेश कुमार व डीआईयू टीम को शामिल किया गया