नवगछिया। खरीक थाना पुलिस ने चार जून को उस्मानपुर निवासी वादी रवि कुमार के खेत से पंपसेट चोरी मामले में बहतरा निवासी भकुल सहनी के घर में चोरी के पंपसेट होने की सूचना पर छापेमारी की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!छापेमारी के दौरान भकुल के घर से चोरी के दो पंपसेट बरामद किए गए। हालांकि भकुल घर से फरार हो गया। इस संबंध में खरीक थाना में भकुल के विरुद्ध चोरी का केस दर्ज कर पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
खरीक थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि जल्द ही फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी होगी।

