नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में दो पक्षों में हुई गोलीबारी व पथराव की घटना के बाद तेतरी गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. घटना के बाद जहां पुलिस गांव में कैम्प कर स्थिति की मॉनिटरिंग कर रही है. घटना के बाद गोलीबारी एवं पथराव के मामले में नवगछिया पुलिस ने तेतरी निवासी बदरी राय उर्फ रवीश कुमार, सत्यम कुमार एवं शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बदरी राय की गिरफ्तारी बुधवार की देर रात पुलिस ने गिरफ्तार किया था. जबकि सत्यम एवं शिवम को पुलिस ने गुरुवार की संध्या समय गिरफ्तार किया है. सत्यम एवं शिवम की गिरफ्तारी पुलिस ने उस वक्त की जब दोनों इलाज कराने के लिए अनुमंडल अस्पताल जा रहा था. दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया है.

पिछले दिनों हुए पथराव में दोनो भी घायल हुए थे. वहीं गोलीबारी एवं पथराव की घटना में दर्ज प्राथमिकी में दोनो नामजद अभियुक्त भी है. नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि गोलीबारी एवं पथराव के मामले में तीन नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है.
अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. घटना के संदर्भ में गिरफ्तार सत्यम कुमार के द्वारा भी आवेदन दिया गया है. जिसमें छह लोगों को नामजद किया गया है. दूसरे पक्ष के द्वारा भी दिए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज होगी.
