नारायणपुर : प्रखंड के बमकाली मधुरापुर के पास दो पक्ष सगीर अली और महावीर के बेटे में मारपीट हुई। मारपीट में दो राउंड गोली फायरिंग की भी चर्चा है। जिसमें दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हुए, सभी का इलाज नारायणपुर सीएचसी में कराया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि बमकाली मंदिर में बकरी और मुर्गा जाने को लेकर विवाद हुआ। दोनों ओर से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जबकि गोली फायरिंग होने की बात से पुलिस इंकार कर रही है।
