नवगछिया : जमुनिया 14 नंबर सड़क पर वाहन के धक्चे से बच्ची की गई जान

Crime Reoprts

नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में 14 नंबर सड़क पर डोमासी के पास वाहन के धक्के से एक बच्ची की मौत हो गई। मरने वाली की पहचान इसी गांव के निवासी छंगुरी भगत की 9 वर्षीया पुत्री ब्यूटी कुमारी के रूप में ब्यूटी कुमारी का हुई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हादसे की फाइल फोटो। सूचना पर परबत्ता पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम अनुमंडलीय अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि ब्यूटी कुमारी प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी गांव के ही स्कूल जमुनिया गई थी।

छुट्टी के बाद वह स्कूल से घर जा रही थी। इसी दौरान डोमासी के पास अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। इससे वह सड़क पर गिर गई और उसकी जान चली गई। परबत्ता थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक पर केस किया गया है।