नवगछिया : देसी कट्टा व तीन गोली के साथ बदमाश गिरफ्तार

Crime Reoprts

नवगछिया। रंगरा ओपी पुलिस ने मंगलवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के भवानीपुर टावर चौक के समीप एनएच 31 के पास एक घर से एक बदमाश को देसी पिस्तौल और तीन गोली के साथ गिरफ्तार किया। बदमाश की पहचान मंटू यादव के रूप में हुई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि टावर चौक के पास एक व्यक्ति आग्नेयास्त्र के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही रंगरा थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल, सअनि ललन कुमार झा एवं सशस्त्र बल के साथ उक्त स्थान पर पहुंचे तो स्थानीय निवासी मंटू यादव पुलिस को देख अपने घर की ओर भागने लगा। वहीं पुलिस जवानों ने पीछा करते हुए जहां मंटू को खदेड़कर पकड़ा गया।

वहीं पुलिस द्वारा उसके घर की तलाशी लेने पर एक देसी कट्टा और 3 गोली बरामद हुआ। जिसके बाद मंटू को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल ने बताया कि मामले को लेकर आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार अपराधी को जेल भेजा गया।