नवगछिया : सेवानिवृत्त फौजी के घर से कट्टा व चार गोली बरामद

Crime Reoprts

नवगछिया । खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में सोमवार को हुई गोलीबारी की घटना के बाद थानाध्यक्ष विनोद कुमार, पीएसआई अमित कुमार दलबल के साथ तुलसीपुर गांव पहुंचे। गोलीबारी के आरोपी सेवानिवृत्त फौजी धर्मवीर कुंवर उर्फ सिन्टु के घर में छापेमारी कर एक कट्टा और चार कारतूस बरामद किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी सेवानिवृत्त फौजी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बता दें कि भैंस चराने को लेकर सोमवार की शाम तुलसीपुर गांव में गोलीबारी में विजय यादव की 12 वर्षीया पुत्री अंशु कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसको लेकर पुतुल यादव ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

वहीं, दुसरी ओर सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी माधुरी देवी ने भी पुतुल यादव समेत उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। इसमें जबरन घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ व पथराव करने समेत अन्य कई गंभीर आरोप लगाया है।