नवगछिया : दूसरे दिन भी भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए सांसद बनने पर जश्न जारी

EVENT

बिहपुर । प्रखंड के बिहपुर दक्षिण पंचायत सोनवर्षा में लगातार दूसरे दिन भी भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अजय मंडल के लगातार दोबारा सांसद बनने पर जश्न जारी रहा। सोनवर्षा में अजय उर्फ लाली कुंवर के नेतृत्व में मंगलवार की तरह बुधवार को भी एनडीए नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लाली कुंवर ने कहा कि अजय मंडल की जीत ग्रास रूट पर किए गए कार्य व समर्पण से मिली। उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। मौके पर प्रवीण उर्फ फोर्ड, जदयू नेता शिवशंकर चौधरी, सरोज चौधरी, दिलखुश कुमार, भाजपा नेता बबलू कुमार,

चंद्रकांत चौधरी, भोला कुंवर, पंकज कुमार, राकेश कुमार, मृत्युंजय कुमार, नंदिकशोर कुंवर, गुड्डू कुमार व राहुल कुमार आदि ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिले जनादेश के अनुरूप देश में लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की मतबूत व सशक्त सरकार बनेगी।