नवगछिया : दुर्गा पूजा में बार बालाओं से नृत्य करानेवालों पर होगी कार्रवाई

सूचना/खबरे

नवगछिया : दुर्गा पूजा के मौके पर बिना अनुमति बार बालाओं से नृत्य करानेवालों पर पुलिस अब कार्रवाई करेगी। नवगछिया अनुमंडल में कई जगहों पर हुए नृत्य का फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हालांकि नवगछिया न्यूज़ इस फोटो या वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कदवा और रंगरा में इस तरह के आयोजन का वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं।

इसमें दिख रहा है कि बार बालाएं अश्लील गानों पर ठुमके लगा रही हैं। इस मामले में एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि कुछ वीडियो और फोटो उन्हें भी मिले हैं। कदवा थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। अन्य जगहों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।