नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के कोयला डीपू गली बलाहा से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार है, जो 14 नंबर सड़क किनारे यूको बैंक के पास कृष्णा विवाह भवन के सामने इलेक्ट्रॉनिक का दुकान चलाते है।
रात्रि करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर बाइक से घर जाने के लिए कोयला डीपू गली में गया था बाइक गायब थी। आसपास के लोगों से खोजबीन की परन्तु बाइक का पता नहीं चलने पर पीड़ित दुकानदार बलाहा निवासी अखिलेश कुमार पंडित ने भवानीपुर ओपी में आवेदन दिया। चोरी की घटना को लेकर प्रभारी थानाध्यक्ष पुअनि बसंत कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
