खरीक : थाना क्षेत्र के पी राजमार्ग 31 चौक पर गणेशपुर के एक दिव्यांग युवक प्रीतम कुमार ने चौकीदार मुरारी पासवान के साथ बदसलूकी किया और मारपीट करने को उतारू हो गया बड़ी मुश्किल से चौकीदार ने युवक के शिकंजे से अपने आप को मुक्त कर सका मुक्त होने के दौरान दिव्यांग युवक ने चौकीदार पर अपने लाठी से कई बार प्रहार करने का प्रयास किया जिससे चौकीदार चोटिल होने से बाल बाल बच गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!युवक के कड़े तेवर के सामने चौकीदार सुस्त पड़ गया. इस दौरान दिव्यांग युवक ने चौकीदार के साथ जाति सूचक शब्द समेत अमर्यादित व्यवहार किया. युवक के अमर्यादित व्यवहार से परेशान चौकीदार मुरारी पासवान ने आरोपित युवक के विरुद्ध खरीक थाना में जाति जनजाति अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.

चौकीदार मुरारी पासवान ने कहा कि हमने बहुत बर्दाश्त किया वह मारने पर उतारू हो गया और अपशब्द कहा इस संदर्भ में हम प्राथमिकी दर्ज कराएंगे. शिकायत थाना अध्यक्ष से भी की गई है
