नवगछिया : दियारा का आतंक के नाम से कुख्यात पंकज मुनि और थापा पुलिस की गिरफ्त में -Naugachia News

Crime Reoprts

भागलपुर समेत पूर्णिया और मधेपुरा जिले के दियारा क्षेत्र में आतंक के नाम से कुख्यात पंकज मुनि हथियार सहित चौसा पुलिस और मोहनपुर पुलिस के संयुक्त छापेमारी में पकड़ा गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं पंकज मुनि का साथी थापा चौसा पुलिस से तो बच कर निकल गया, लेकिन मोहनपुर पुलिस की मुस्तैदी के चलते थापा भी 19 जिंदा कारतूस के साथ मोहनपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

इस संबंध में मोहनपुर ओपी अध्यक्ष शैलेश पाण्डेय ने बताया कि चौसा पुलिस को चकमा देकर थापा भाग तो गया लेकिन वह मोहनपुर बाजार के निकट भागने के क्रम में बाइक से गिर गया। तब तक मोहनपुर पुलिस थापा का पीछा करते हुए घटनास्थल पर पहुंच कर थापा को गिरफ्तार कर लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। थापा के कमर से एक बेल्ट से 19 चक्र गोली बरामद की गई है। थापा की निशानदेही पर जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।