नवगछिया : दहेज को लेकर युवक ने ससुर और साला को पीटा.. मायागंज अस्पताल रेफर

NEWS

नवगछिया : दहेज को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने की सूचना पर बिहपुर के बिक्रमपुर निवासी मो. सत्तार बेटे मो. फुरकान के साथ सोमवार की रात उसकी ससुराल परबत्ता के जमुनियां गांव पहुंचे। ससुर व साला को देखते ही दामाद मो. सोनू, उसकी मां शहनाज खातून व अन्य परिजनों ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट शुरू कर दी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोनू ने लोहे के रॉड से फुरकान पर हमला कर दिया, जिससे उसका हाथ टूट गया। उसका मोबाइल और पूर्व में किया गया केस के कागज भी छीन लिया। मामले को लेकर मो. सत्तार ने परबत्ता थाने में आवेदन दिया है। पुलिस ने जख्मी फुरकान को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस को दिए आवेदन में मो. सत्तार ने कहा है कि बेटी नैयर खातून की शादी दो वर्ष पूर्व सोनू से हुई थी। उसे एक पुत्र है। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद केस दर्ज कराया था। मामला कोर्ट में लंबित है। इसके बाद गांव में पंचायत हुई। जिसमें दामाद और उसके घरवालों ने ऐसे गलती न करने की बात कही थी। लेकिन दस दिन से पुनः बेटी के साथ ससुराल वाले मारपीट करने