नवगछिया। सांसद अजय मंडल ने सोनपुर रेल मंडल में आयोजित रेलवे सलाहकार समिति की बैठक में थाना बिहपुर-महादेवपुर घाट तक तत्काल रेल परिजन शुरू करने की मांग की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने कहा कि विक्रमशिला सेतु के चालू होने से पूर्व वर्ष 1994 तक थाना बिहपुर से महादेवपुर घाट तक रेल सेवा का परिचालन होता था। थाना बिहपुर को जंक्शन का दर्जा प्राप्त था। उन्होंने कहा कि सिर्फ रेल पटरी बिछा कर रेल सेवा प्रारंभ किया जा सकता है।
क्योंकि आज भी रेलवे की आधारभूत संरचना उपलब्ध है। उन्होंने प्रस्तावित विक्रमशिला सेतु के समानान्तर फोरलेन पुल को सड़क सह रेल पुल बनाने की मांग की ताकि भागलपुर से गंगा पार का इलाका रेलवे से सीधा जुड़ सके।

