नवगछिया : कोरोना प्रोटोकॉल और सावन माह के कारण नवगछिया के प्रसिद्ध तेतरी दुर्गा मंदिर में काफी कम शादियां हो रही थी. लेकिन सावन समाप्त हो जाने के बाद सोमवार से मंदिर परिसर में होने वाली शादियों का सिलसिला प्रारंभ हो जायेगा. इसके लिए मंदिर कमेटी ने खास दिशा निर्देश भी जारी किया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मंदिर कमेटी ने दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि शादी में काफी कम लोग शरीक होंगे और सबों के मास्क लगाना और सौनिटाइजर रखना अनिवार्य होगा. मंदिर कमेटी ने कहा कि कोरोना गाइड लाइन के तहत मंदिर में किसी भी प्रकार का आयोजन किया जायेगा.

अगर कोई भी इसका उलंघन करेगा तो वह दंड का भागी होगा. मंदिर कमेटी के द्वारा मंदिर परिसर की साफ सफाई की गयी है. सावन पूर्णिमां के कारण रविवार को मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पूजा पाठ करने पहुंचे थे. इधर तेतरी मंदिर परिसर के दुकानदार भी मंदिर में शादियों का मौसम शुरू हो जाने से उत्साहित दिख रहे हैं.
