नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के आयाम राष्ट्रीय कला मंच नवगछिया इकाई द्वारा बीते दिनों सुभाष चंद्र बोस जी जयंती के शुभ अवसर पर ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था ।पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय आकर्षित नेताजी का पेंटिंग बनाना था। इस प्रतियोगिता का रिजल्ट जारी राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख विश्वजीत कुमार चौधरी के द्वारा किया गया। जिसमें की प्रथम स्थान पर साजल जैन, द्वितीय स्थान पर मयंक झा और तृतीय स्थान पर स्वाति प्रिया रही।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अभाविप की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र छात्राओं में महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस जी के जीवनी और भारत के आजादी के आंदोलन में उनके करणीय कार्य का बोध होगा।नेताजी के जन्म दिवस को हम सभी पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हैं। वही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल शर्मा ने कहा कि इस पेंटिग प्रतियोगिता में कुल 107 छात्र छात्राओं ने पेंटिग बनाकर हिस्सा लिया।
इस पेंटिंग को बनाने के लिए कुल तीन दिन का समय दिया गया था और अपने पेटिंग भेजने के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया गया था।नगर मंत्री विश्वास वैभव ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को ई – सर्टिफिकेट दिया जाएगा । स्वाधीनता की लड़ाई के जो 75 वां वर्ष पूरे हो गए है इसको अमृत महोत्सव के रूप में मानने का संकल्प लिया गया है इस निर्मित आने वाले समय में भी अलग अलग प्रकार के प्रतियोगिता और गतिविधियां का आयोजन देखने को मिलेगा।

प्रतिभागियों को अभाविप के नगर मंत्री विश्वास वैभव, नगर सह मंत्री शिवम झा, कृष्ण कुमार, मानस चिरानिया, कला मंच प्रमुख विश्वजीत चौधरी, सह प्रमुख निकिता राज, विभूति झा, बाबूलाल, ब्यूटी सागर, विक्की, राहुल, अभिषेक, ऋतु, डब्लू ने बधाई दी।
