नवगछिया : तीन दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन नवगछिया प्रखंड के तेतरी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह शामिल हुए। गुरुवार को देर शाम मेला समिति के अध्यक्ष रामाकांत राय, गणेश राय, बबूल चौधरी, कार्यक्रम संयोजक अनुज कुमार चौरसिया, प्रदेश सह मंत्री हैप्पी आनंद, ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है, इसमें निशुल्क पादुकालय, निशुल्क चिकित्सा सेवा, निशुल्क पेयजल सेवा, मेला में छोटे-छोटे बच्चों का खोया-पाया सहित कई तरह के सेवा कार्य किए जाएंगे।
इस दौरान नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह ने बताया कि छात्र होकर भी सेवा कार्य में बड़े ही तन मन से लगे हुए हैं, सभी छात्र और छात्राओं को सेवा कार्य के दौरान एक ड्रेस में रहने का निर्देश दिया है। अनुज चौरसिया ने बताया कि 2016 से मंदिर परिसर में सेवा कार्य करते हुए आ रहे हैं।

