तेतरी दुर्गास्थान मंदिर के समीप कलबलिया धार में गंगा की तेज धार की वजह से सड़क के निचले हिस्से में कटाव जारी है। पथ निर्माण की टीम इसे रोकने में लगी है, लेकिन कटाव थम नहीं रहा है। बचाव कार्य में लगे कर्मियों ने रविवार देर शाम तक दो हजार के करीब बालू से भरी बोरी सड़क को बचाने के लिए डाला है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि टीम दिन-रात सड़क को बचाने में जुटी हुई है। इसके लिए जो भी जरूरी सुरक्षा करनी है, उसे पूरा कराया जा रहा है। पिछले साल सड़क पानी का दबाव नहीं झेल पाई थी। इसके बाद से पथ निर्माण विभाग ने जाह्ववी चौक से लेकर तेतरी दुर्गास्थान तक कई जगह चिह्नित कर वहां पर बोल्डर पिचिंग कराने का भरोसा दिलाया था।

मगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया। वहीं एक माह पूर्व जाह्ववी चौक से लेकर इस्माइलपुर पावर सब स्टेशन के निर्माण स्थल तक कई जगह बोल्डर गिराया गया। इस बीच गंगा का जलस्तर बढ़ जाने से अब सड़क के कई हिस्सों पर कटाव का संकट मंडरा रहा है।
