नवगछिया : तेज रप्तार से आ रहें बाइक सवार युवक नें शिक्षक को मारा ठोकर.. गंभीर रूप से जख्मी -Naugachia News

कदवा

नवगछिया  – बाबा विशु राउत पुल पर यामाहा बाइक सवार कदवा दियारा के पकरा टोला निवासी शिक्षक अनिल सिंह जो नवगछिया से कदवा अपनें घर लौट रहे को जोरदार धक्का बाइक सवार द्वारा लगी. जिससे मौके पर ही शिक्षक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए वहीं मौके पर स्थानीय लोगो द्वारा आनन फानन में नवगछिया एनएच -31 समीप एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बहते इलाज हेतु ऑर्थोपोलोगिस्ट स्पेशलिस्ट जेपी सिन्हा के यहाँ भेज दिया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं शिक्षक को अस्पताल में होश में आने के बाद अपने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी एवं उनके परिजन नवगछिया हॉस्पिटल पहुँच कर जख्मी हालत में शिक्षक को भागलपुर लेकर गए जहां इलाज जारी हैं, वहीं
बताया जा रहा हैं बाइक सवार तेज ठोकर मारने के बाद मौके पर बाइक को छोड़ कर फ़रार हो गया. ठोकर मारने वाली बिना नंबर की लाल रंग की यामाहा बाइक देखने में पुरानी लग रही है

वहीं आश्चर्य की बात यह है कि बाइक पर नंबर प्लेट नही लगा था गाड़ी का इंजन नम्बर ME1RE261 हैं. घटना के बाद नवगछिया पुलिस ने लाल रंग की यामाहा बाइक को जब्त कर लिया हैं. यामाहा रंग की लाल बाइक शक्रवार की देर शाम तक राजा फ्यूल सेंटर पेट्रोल पंप नवगछिया पर रखी हुई हैं. गुरुवार को घटी थी और शुक्रवार की शाम तक यामाहा लाल रंग की बाइक पुलिस द्वारा नवगछिया थाना नहीं पहुची हैं.

वही इस घटना के बारे में मरीज के परिजन द्वारा न्याय हेतु नवगछिया थाना में आवेदन दिया गया हैं. बाइक सवार आस पास के लोगों के अनुसार स्थानीय चौसा थाना क्षेत्र के भटगामा का बताया जा रहा हैं