नवगछिया : तुलसीपुर स्थित हाई स्कूल में अभिनंदन सह सम्मान समारोह

EVENT

नवगछिया : समाजसेवियों के सामूहिक प्रयास से सोमवार को खरीक प्रखंड के तुलसीपुर स्थित हाई स्कूल में अभिनंदन सह सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि उद्योगपति अरिस्टो दवा कंपनी के प्रबंध निदेशक उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू ने कहा कि इस क्षेत्र का निश्चित तौर पर विकास होगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हम अबतक 300 गांव को गोद लेकर विकास कर चुके हैं। तुलसीपुर गांव को भी गोद ले रहे हैं। अगले एक साल में गांव का विकास कर तस्वीर बदलने का काम करेंगे। ग्रामीणों से कहा कि अगर यकीन नहीं हैं तो गांव की वर्तमान स्थिति की तस्वीर खींचकर रख लीजिए। फिर एक वर्ष के बाद इस गांव को पुन: देखिएगा। इसपर ग्रामीणों ने खूब तालियां बजाई। उद्योगपति उमेश शर्मा ने ग्रामीणों से गांव में 24 घंटे बिजली आपूर्ति, इंटर स्कूल तुलसीपुर का पुराना गौरव लौटाने, पानी निकासी की सुगम व्यवस्था, शुद्ध पेयजल के लिए हर घरों में चापाकल लगाने का आश्वासन दिया।

 राजद नेता राहुल कश्यप ने भी उद्योगपति उमेश शर्मा से क्षेत्र के समुचित विकास का आग्रह किया। जिला पार्षद गौरव राय ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीष कुमार और संचालन कुणाल कुमार नटबर ने किया। मौके पर गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल, सज्जन भारद्वाज, प्रभु प्रिंस, ब्रजेश कुमार, सुबोध कुमार, सनगही, चंदन सिंह, कुणाल आदि मौजूद थे।