नवगछिया : तीन बहनों के साथ कमरे में सोने गयी फिर किशोरी ने दुपट्टे से फंदा लगाकर की आत्महत्या-Naugachia News

गोपालपुर

नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के परवत्ता पंचायत के वार्ड 13 निवासी दुबे शर्मा की नाबालिग पुत्री ममता कुमारी 15 ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना के संबंध में इस्माइलपुर थाना में आत्महत्या के मामले में मृतक ममता कुमारी के पिता दुबे शर्मा के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक ममता कुमारी पिछले दो-तीन महीनों से मानसिक रूप से तनाव में चल रही थी. जिस कारण व हर दिन कोई ना कोई उटपटांग कार्य करती थी. हमलोगों द्वारा उसका इलाज भी कराया जा रहा था लेकिन उसकी मानसिक स्थिति में कोई सुधार नहीं आ रहा था.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परिजनों ने कहा कि गुरुवार की रात को वह खाना खा कर अपनी छोटी छोटी तीन बहनों के साथ कमरे में सोने चली गई थी. खाना खाने के बाद हम लोग भी सोने चले गए. सुबह जब तीन बजे हम लोग जगे तो देखा कि ममता फंदे से लटक रही है. हम लोग आनन-फानन में कमरे में गए और उसे फंदे से उतरने लगे. फंदे से उतारने के बाद देखा तो ममता की मौत हो चुकी थी.

ममता ने अपने काले रंग के दुपट्टे से घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना इस्माइलपुर पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर इस्माइलपुर पुलिस मौके पर पहुंची. स्थल पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की. स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. जहां पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया.

इस्माइलपुर थानाध्यक्ष ए के आजाद ने बताया कि परिजनों एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद जानकारी मिली की लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण वह घर में उटपटांग हरकत करती रहती थी. मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध में थाने में यूडी केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है