नवगछिया : तिनटंगा करारी व गोसाईंगाँव में आग लगने से कई घर जल कर राख

गोपालपुर

गोपालपुर – शुक्रवार की दोपहर को आग लगने से तिनटंगा करारी व गोसाईंगाँव में कई घर जल कर राख हो गये. तिनटंगा करारी पंचायत के उप मुखिया पति अनंत यादव ने बताया कि आग लगने से गोपाल मंडल, दिनेश मंडल, सिंटू मंडल व मसोमात रानी देवी का घर जल कर राख हो गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फाइल

घर में रखा सभी सामान व नगद राशि भी जल जाने के कारण पीडित परिवार को भोजन के भी लाले पड गए हैं. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से पीडित परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया गया है. अंचलाधिकारी व गोपालपुर थाना पुलिस को आग से घर जलने की सूचना दे दी गई है. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया.