नवगछिया : चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के नेताओं के हैलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए करीब 13 जगहों को हेलीपैड के लिए चिह्नित किया गया है। हेलीपैड के लिए संभावित चयनित जगहों और उसकी तकनीकी डेटा की रिपोर्ट जिला को बीडीओ की ओर से सौंपी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इनमें नवगछिया में मदन अहिल्या महिला कॉलेज, साहू परबत्ता हाईस्कूल और कदवा हाईस्कूल मैदान चिह्नित किया गया है। कहलगांव में एसएसवी कॉलेज परिसर खेल मैदान और एनटीपीसी परिसर स्थित मैदान में हेलीपैड के लिए जगह चिह्नित की गई है।

