नवगछिया : ताइक्वांडो संघ के महासचिव सह कोच घनश्याम प्रसाद हुए सम्मानित-Naugcahia News

खेल

स्वतंत्रता दिवस पर अनुमंडल प्रशासन से नवगछिया के ताइक्वांडो खिलाड़ियों को सम्मानित होने पर खेल संघ के पदाधिकारियों ने सभी सम्मानित खिलाड़ियों को बधाई दी है। अनुमंडल प्रशासन ने अंतरराष्ट्रिय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जेम्स को, राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर जिनी खातून, प्रिंस कुमार राज, कास्य पदक जीतने पर ऋषव कुमार, मो. शाहिद को अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने सम्मानित किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ताइक्वांडो संघ के महासचिव सह कोच घनश्याम प्रसाद को विशेष रूप से कोच श्रेणी के लिये सम्मानित किए गए। खिलाड़ियों को सम्मानित किए जाने पर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष आरपी राकेश, खेल संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव, अशोक सिंह, अखिलेश पाण्डेय, सेवार्थ के पंकज भारती डाॅ. अनंत विक्रम पुरुषोत्तम कुमार ताइक्वांडो कोच मणिश्याम कुमार मो. नाजिम, विकास चौरसिया, मोनी कुमारी, कैरम संघ के सचिव संजय सिंह, क्रिकेट कोच प्रमोद शर्मा आदि ने बधाई देकर सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।