बिहुला की जन्मस्थली नवगछिया में बिहुला विषहरी पूजा धूम धाम से मनाया जा रहा है। कुल पांच जगहों पर विषहरी मंदिरों में विषहरी पूजा की जा रही है। इस अवसर पर नवगछिया में कई तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन किये जा रहे हैं। सभी जगहों पर सुबह वैदिक विधि विधान से पूजा अर्चना कर विभिन्न जगहों पर प्रतिमा स्थापना की गयी। छोटी ठाकुरवाड़ी रोड में प्रतिमा पूजन के साथ मेला का शुभारंभ हुआ। देर रात समारोह का उद्घाटन डीआईजी विकास वैभव ने किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने अपने संबोधन में आयोजन समिति के सभी सदस्यों और नवगछिया वासियों को बधाई दी और शांतिपूर्ण माहौल में पूजन मनाने की अपील की। मौके पर सांसद अजय कुमार मंडल भी उपस्थित थे। इस अवसर पर देर शाम जागरण प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया। आयोजन में आयोजन मंडल के सभी सदस्यों की भागीदारी रही। इधर पुरानी विषहरी मंदिर में भी भव्य रूप से पूजनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।


विषहरी पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, दण्डाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्तविषहरी पूजा को लेकर नवगछिया अनुमंडल प्रशासन स्तर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूजा को लेकर नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने जगह जगह पुलिस पदाधिकारी के साथ साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है। इस दौरान उन्होंने लोगो को शांतिपूर्ण माहौल में विषहरी पूजा का त्योहार मनाने की अपील की है।
उन्होंने पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह होने पर पदाधिकारियों को सूचना देने की बात कही है।इसके साथ नवगछिया में आयोजित होने वाले मेले में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है। एसडीओ ने पूजा समिति के सदस्यों को निर्धारित रूट से ही विसर्जन जुलूस निकालने का निर्देश दिया है।
