नवगछिया : तत्काल टिकट लेने आए युवक की स्टेशन परिसर से बाइक चोरी, रेल पुलिस को चुनौती -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया|रेलवे स्टेशन परिसर से फिर एक बाइक चोरी कर वाहन चोरों गिरोह ने रेल पुलिस को चुनौती दे डाली। बताया जाता है कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मकंदपुर निवासी रवि कुमार रविवार को तत्काल टिकट की बुकिंग कराने के लिए पहुंचे थे। बाइक को स्टेशन परिसर में लगाकर वे टिकट के लिए चले गए।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जब करीब 30 मिनट बाद वापस पहुंचे तो बाइक नहीं थी। चोरों ने बाइक उड़ा ली थी। घटना 2 सितंबर की बताई गई है। बाइक नहीं मिलने की स्थिति में पीड़ित ने रविवार को रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई हैै। ब जीआरपी थानाध्यक्ष शत्रुघन प्रसाद ने बताया कि बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।