नवगछिया : बाल भारती विद्यालय में एनसीसी ‘ए’ सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन

सूचना/खबरे

नवगछिया। बाल भारती विद्यालय में 23 बिहार बटालियन के कर्नल रितेश मोहन की देखरेख में एनसीसी ‘ए’ सर्टिफिकेट परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों के करीब 200 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर कैप्टन संदीप कुमार, एएनओ लेफ्टिनेंट विकास पाण्डेय, एएनओ संदीप भारती, सूबेदार सालिक राम मल्ल, हवलदार बहादुर गुरुंग तथा सीटीओ इस्माईलपुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

परीक्षा में बाल भारती विद्यालय, नवोदय विद्यालय नगरपारा, झंडापुर एवं इस्माईलपुर के एनसीसी कैडेट शामिल हुए। परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में बाल भारती विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह एवं प्रशासक डीपी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।