रंगरा : मनीष कुमार, थाना क्षेत्र के ज्ञानी दास टोला उसरैहिया में शनिवार की दोपहर घास लाने के दौरान डूबी अनिल मंडल की 12 वर्षीय बेटी नीतू कुमारी का शव रविवार को 48 घंटे के बाद गोताखोरों ने नदी से निकाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। नदी से शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों के राने चिल्लाने से पूरा माहौल गमगीन हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गंगा घाट पर डूबने से किशोर की हुई मौत
नवगछिया| लक्ष्मीपुर गंगा घाट पर गंगा के बाढ़ के पानी में डूबने से थाना क्षेत्र के मक्खतकिया निवासी मनोज साह के 17 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि जीउतिया त्यौहार के अवसर पर वह आसपास की महिलाओं व युवकों के साथ उक्त पर गया था, जहां वह नहा रहा था।

