नवगछिया : डीडीसी ने किया सात निश्चय योजना की जांच, प्रखंड कार्यालय व अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण-Naugachia News

गोपालपुर

गोपालपुर : डीडीसी सुनील कुमार ने मनरेगा के कार्यपालक अभियंता ई अशोक कुमार मेहता के साथ मकंदपुर पंचायत के धरहरा गाँव स्थित वार्ड नंबर दो, चार व नौ में वार्ड विकास क्रियान्वयन समिति द्वारा सात निश्चय योजना के तहत किये गये जल -नल व पक्की गली नली योजना की जांच की. उन्होंने एक जगह गली में बनाये गये सडक के बगल में नाली बनाने का निर्देश पंचायत सचिव को दिया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीडीसी सुनील कुमार ने बुधवार को प्रखंड व अंचल कार्यालय का भी निरीक्षण किया. इस दौरान प्रखंड मुख्यालय स्थित कई वर्षों से निर्माणाधी ई किसान भवन को ततकाल पूरा करवाने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को फोन पर दिया. उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण ) के तहत पूरे जिले में गोपालपुर प्रखंड शौचालय निर्माण में अव्वल है. क्योंकि इस प्रखंड में 89 प्रतिशत जियो टैगिंग का कार्य पूरा हो गया है उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना व इन्दिरा आवास योजना की भी जानकारी ली.

डीडीसी ने बताया कि मनरेगा की योजना से धरहरा में छठ घाट का निर्माण तथा प्रखंड मुख्यालय स्थित सैदपुर गाँव में पोखर का जीर्णोद्धार करवाया जायेगा.इससे संबंधित व अन्य कई निर्देश उन्होंने मनरेगा पीओ कौशल राय को दिया प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश कुमार में प्रखंड मुख्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों के लिये पूर्व में बनाये गये आवासीय परिसर के खंडहर हो जाने के कारण नये आवासीय परिसर बनाने व चहार – दिवारी बनाने की माँग की. डीडीसी ने दोनों योजनाओं का प्राक्कलन बना कर भेजने को कहा ताकि सरकार को भेजा जा सके. मौके पर बीडीओ प्रियंका, सीओ मो फिरोज इकबाल, बीएओ रतन कुमार चटर्जी, पीओ कौशल राय,उप प्रमुख दयानंद यादव, प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह, पंचायत सचिव द्वय खगेन्द्र पासवान, राजेन्द्र कुमार, नाजिर विष्णु कुमार आदि की मौजूदगी देखी गई.