नवगछिया : डीजीपी के अल्टीमेटम पर हरकत में आई पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को कई जगह छापेमारी -Naugachia News

NEWS

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के गुरुवार को औचक निरीक्षण के बाद नवगछिया पुलिस जिला में हड़कंप मचा गया है। रंगरा व परबत्ता थाना के क्लोज कर दिए जाने के बाद पुलिस जिले के पुलिस पदाधिकारी अब हरकत में आए हैं। शुक्रवार को सड़क की सुरक्षा व्यवस्था व थानों की व्यवस्था बदली बदली नजर आ रही थी। थाना में जहां ऑडी अफसर पूरी तैयार में बैठे मिले तो सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चौकीदार तैनात रहे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं पुलिस की गश्ती भी तेज थी। इसके अलावा पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में चल रहे शराब कारोबार, जुआ व अन्य अवैध धंधे को लेकर पुलिस छपेमारी तेज कर दी है। हलांकि पुलिस को अबतक कोई सफलता नहीं मिली है। गुरुवार की देर रात पुलिस टीम ने नवगछिया शहर में लॉटरी माफियाओं व शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए टाउन थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा के नेतृत्व में छपेमारी की।

एसपी ने 32 पुलिस अफसरों का किया तबादला

पुलिस महानिदेशक के निर्देश का अनुपालन करते हुए एसपी निधि रानी ने जिले के 32 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानन्तरण किया है। मालूम हो कि डीजीपी ने निरीक्षण के दौरान रंगरा व परबत्ता थानाध्यक्ष सहित दोनों थानाें की पूरी टीम को क्लोज कर दिया था। डीजीपी के निर्देश पर रंगरा ओपी प्रभारी प्रमोद साह और परबत्ता थानाध्यक्ष नवनीश कुमार को पुलिस केंद्र भेजे जाने के बाद दोनों थानाें के थानाध्यक्ष के रिक्त पद पर तत्काल रंगरा ओपी प्रभारी ढोलबज्जा थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह व परबत्ता थानाध्यक्ष नवगछिया टाउन थाना में पदस्थापित जेएसआई अनि शिव शंकर रमानी को सौंपा है।

इन पुलिस पदाधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

खरीक थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक सूर्यनारायण झा, राजकिशोर प्रसाद, भवानीपुर ओपी में के अनि शाहिद खान, गोपालपुर के सअनि ओमप्रकाश सिंह, झंडापुर ओपी के सअनि हरेंद्र राम, कदवा के सअनि रामप्रकाश आर्य, सअनि पूरन सिंह, इस्माइलपुर के सअनि अखिलेश कुमार राय कुल आठ पुलिस पदाधिकारियों को रंगरा ओपी भेजा गया है।

वहीं परबत्ता के अनि असफाक अली व देव कुमार राम को नवगछिया थाना भेजा गया है। परबत्ता के अनि यज्ञनारायण राय को गोपालपुर व श्यामबहादुर सिंह को भवानीपुर ओपी भेजा गया है। गोपालपुर थाना में पदस्थापित श्यामनारायण मिश्रा को खरीक, परबत्ता थाना के श्रीकांत चौधरी को नवगछिया, नवगछिया थाना में पदस्थापित धीरेंद्र कुमार और गणेश प्रसाद यादव को परबत्ता थाना, रंगरा ओपी में पदस्थापित कृष्णकांत यादव को खरीक,

जयनाथ राय को ढोलबज्जा, रंजन कुमार गुप्ता को इस्माईलपुर, शिव बालक प्रसाद को कदवा, संजय कुमार को कदवा, विश्वनाथ यादव को नवगछिया, दिनेश कुमार को झंडापुर ओपी, हसीन अहमद को भवानीपुर और उपेंद्र मुखिया को बिहपुर थाना भेजा गया है। खरीक थाना में पदस्थापित अरविंद सिंह को गोपालपुर, परबत्ता के सुनील सिंह को एससीएसटी थाना, नवगछिया थाने से राघव सिंह व दिवाकर यादव को परबत्ता थाना भेजा गया है।