नवगछिया : डायन का आरोप लगा महिला को पीटा

सूचना/खबरे

नवगछिया : नारायणपुर डायन का आरोप लगाकर प्रखंड के एक गांव की महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पीड़ित महिला ने गांव के ही अरमान अली, मोहम्मद फिरोज अली, मोहम्मद गुलशन और आरा खातून के खिलाफ भवानीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को दिए आवेदन में महिला ने कहा है कि सभी आरोपी मुझ पर डायन का आरोप लगाते हुए मारपीट की। वे लोग अक्सर इस बात को लेकर झगड़ा करते हैं।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पुलिस ने बताया कि महिला के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।