नवगछिया : ट्रेन आने को थी और समपार फाटक को उठाने बोल रहा था रंगबाज, कर्मी को पीटा-Naugachia News

NEWS

नवगछिया : नवगछिया रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन समपार फाटक को रंगबाज ओं द्वारा मनमाफिक तरीके से नहीं उठाई जाने पर रेलकर्मी की जबरदस्त पिटाई कर दी गई है. घायल रेलकर्मी को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रेलकर्मी उपेंद्र कुमार है और वह पिटाई के बाद काफी आहत हैं. उपेंद्र कुमार ने कहा कि देर शाम ट्रेन आने की सूचना हो गई थी जिसके कारण समपार फाटक बंद कर दिया गया था.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उसी समय उजले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल से 3 लोग उतरे और उसे समपार फाटक को उठाने कहने लगे. उपेंद्र ने कहा कि शुरू में ही उन्होंने कह दिया कि या उनके हाथ में नहीं है ही स्टेशन से ट्रेन निकल आई के बाद चाबी दी जाती है और इसके बाद ही समपार फाटक को उठाया जाता है. तीनों मनचले युवक नहीं मान रहे थे और बार-बार समपार फाटक खोलने की जिद कर रहे थे.

समपार फाटक उठाने में असमर्थ रहने पर तीनों मनचलों ने मिलकर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी गई. इस समय उन्हें कोई बचाने वाला नहीं था तीनो ने मिलकर उसकी जबरदस्त पिटाई कर दी. और उनका टार्च लेकर भी भाग गए. घटना के संबंध में पीड़ित समपार कर्मी ने नवगछिया जीआरपी व आरपीएफ पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना पर जीआरपी व आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची. घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस रंगबाजों की तलाश में जुट गई है.