खरीक : एक सप्ताह से हर दिन तड़के दियारा फीडर की बिजली आपूर्ति घंटों काटी जा रही है। भीषण गर्मी में बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आश्चर्य की बात यह है कि बिजली बाधित होने का कारण पूछने पर कंपनी के इंजीनियर कभी तार टूटने तो कभी पेड़ गिरने का बहाना बनाते हैं। एक तार को जोड़ने में बिजली कंपनी के कर्मियों को घंटों लग जाते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या हर दिन दियारा फीडर में सुबह ही तार टूटता है या पेड़ गिरता है। बुधवार सुबह करीब चार बजे दियारा फीडर की बिजली कट गई तो 9 बजे आई। जबकि, खरीक विद्युत उपकेंद्र के ही खरीक बाजार, चोरहर और अंभो फीडर के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलती रही। इस दौरान इस भीषण गर्मी में लगातार पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रखंड में बीते कई दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। शाम ढलते ही पूरे प्रखंड में लोड शेडिंग के नाम पर ट्रिपिंग शुरू हो जाती है। रात एक बजे बाद स्थाई सुधार होता है। दिन में भी बिजली आपूर्ति की स्थिति ठीक नहीं है। शाम में बिजली कटौती का खेल शुरू होने से जहां आमजनों का जीना मुहाल हो जाता है। वहीं, छात्रों की पढ़ाई और व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित होता है। भीषण गर्मी के कारण लोगों की नींद उड़ जाती है और शारीरिक पीड़ा होता है

