नवगछिया थाना क्षेत्र के मदहदपुर टोल प्लाजा के पास एक जैविक खाद लदे ट्रक की बोरियों के बीच से उत्पाद विभाग और नवगछिया पुलिस ने गुरुवार को संयुक्त कार्रवाई कर 4339 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है जबकि पुलिस ने झारखंड के बोकारो जिला के चंद्रपुरा थाना के कुरूंम्बा जुड़ुवा निवासी अश्विनी पांडेय और खगड़िया के महेशखूंट थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी पिंटू मंडल को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उत्पाद एवं मद्य निषेद विभाग के निरीक्षक चंदन कुमार से मिली जानकारी के अनुसार 486 कार्टन में कुल 12 हजार 180 बोतल विदेशी शराब बरमाद किया गया है जिसका बाजार मूल्य 50 लाख रुपए बताया जा रहा है चंदन कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज करायी गयी है जबकि बरामद शराब को बरबाद करने के लिए नवगछिया पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है

चंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उनलोगों ने टोल प्लाजा के पास ट्रकों की जांच की थी जांच के दौरान जैसे ही ट्रक में शराब होने की बात सामने आयी कि मौके से ही चालक और सहचालक को हिरासत में ले लिया गया कार्रवाई में उत्पाद विभाग के निरीक्षक चंदन कुमार, धनश्री बाला, दिवाकर कुमार गौतम, कृष्णनंदन कुमार समेत नवगछिया पुलिस के पदाधिकारी और कर्मी भी थे
