नवगछिया : टेक्स्टाइल और लेदर पॉलिसी लांच होने पर बुनकरों में खुशी की लहर

सूचना/खबरे

नवगछिया। बिहार में टेक्सटाइल और लेदर पॉलिसी लॉन्च होने के खुशी में खरीक प्रखंड के मिरजाफरी चौपाल बुनकर समाज के लोगों ने कमरुज्जमा अंसारी की अध्यक्षता में मिठाई बांटकर खुशी मनाई। बुनकरों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रदेश के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन का आभार व्यक्त किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि बिहार के लिए आज का दिन एक ऐतिहासिक दिन है। इस मौके पर उद्योग मंच के संयोजक रोशन राय, आलोक सिंह कमरुज्जमा अंसारी, मुकेश राणा भाजपा जिला प्रवक्ता रमीज राजा, पाठो बाबू, नरेश दास जी अजय दास, सोहराब दीपन दास, नेमत अंसारी कासिम अंसारी, मोकरम अंसारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।