नवगछिया : झंडापुर से विवाहिता गायब, मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी.. पड़ताल शुरू

Crime Reoprts

बिहपुर : प्रखंड झंडापुर से एक विवाहिता के गायब होने का मामला सामने आया है। इसको लेकर विवाहिता की मां नवगछिया के सधुआ चापड़ निवासी शीला देवी ने झंडापुर ओपी में केस दर्ज कराया हैं। इसमें उसने मनोज कुमार, रंजीत मेहता दोनों साकिन पुरैनी बजार, मधेपुरा एवं पति रिकेश कुमार उर्फ आदित्य कुमार, दीपक कुमार साकिन झंडापुर एवं सुबोध साह, साकिन बीरबास, पसाराहा, खगड़िया को नामजद आरोपी बनाया हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अपने आरोप में बताया हैं की मेरी पुत्री मोनिका कुमारी की शादी झंडापुर स्टेट बैंक के पीछे रहने वाले रिकेश कुमार उर्फ आदित्य कुमार के साथ 15 सितंबर 2020 को हुई थी।

शादी के बाद से ही लड़का व लड़की के बीच मनमुटाव हो गया था। मेरी पुत्री झंडापुर से 20 अप्रैल से लगातार आजतक गायब है। ससुराल के लोग सही बात नहीं बता रहे हैं। मनोज कुमार व रंजीत कुमार ने साथ मिलकर अपहरण कर गायब कर दिया है। मेरी लड़की के पति व देवर का भी हाथ हैं। रिकेश के बहनोई सुबोध साह ने लड़की का मोबाइल छीन लिया था। इस कारण विवाद बढ़ गया था। झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया विवाहिता के गायब होने का केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गई है।