नवगछिया : नवगछिया व मधेपुरा सीमावर्ती क्षेत्र भटगामा जीरो माईल के समीप बाबा विशु राउत पुल पहुच पथ पर सोमवार की सुबह दस बजे दिन में हथियार बंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने नवगछिया एसबीआई बैंक के सीएसपी संचालक मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के बसेठा निवासी जवाहर सिंह के पुत्र मणिकांत कुमार से एक लाख 44 हजार नगद, एक लेपटॉप, पांच एटीएम कार्ड, पासबुक व केसबुक की लूट की है. घटना के संबंध में पीड़ित संचालक ने मधेपुरा जिले के चौसा थाना एवं ढोलबज्जा थाना में घटना के संबंध में आवेदन दिया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!,, चौसा व ढोलबज्जा थाना के सीमावर्ती क्षेत्र विशु राउत पुल पहुच पथ पर हुई घटना
,, चार मोटरसाइकिल पर सवार आठ हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
,, लूट की घटना को अंजाम देकर नवगछिया की ओर भागे अपराधी
,, सीएसपी संचालक ने ढोलबज्जा एवं चौसा थाना ने दिया आवेदन
घटना की सूचना मिलने पर चौसा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन भी की. घटना के संबंध में पीड़ित मणिकांत सिंह ने बताया कि वह ढोलबज्जा बाजार में ढोलबज्जा मध्य विद्यालय के समीप नवगछिया एसबीआई बैंक का सीएसपी केंद्र संचालित करते हैं. रोज की तरह सोमवार को भी अपने घर से बेग में एक लाख 44 हजार, लेपटॉप व अन्य समानो को लेकर निकला.


घर से निकलने के बाद जैसे ही वह भटगामा जीरो माईल के समीप पहुचा तो चार मोटरसाइकिल पर सवार आठ युवक उनका पीछा करने लगे. भटगामा से जैसे ही कुछ दूर बढ़े की अपराधियों ने मोटरसाइकिल से ओवर टेक कर मेरी गाड़ी को रोक लिया. इसके बाद सभी अपराधी उतरे और हथियार सटाकर मेरा बैग छिन लिया. सभी अपराधियों के पास हथियार थे में कुछ बोल भी नही पा रहा था. अपराधियों ने बैग में रखे पैसे, लेपटॉप सहित सभी समानो को लेकर नवगछिया की ओर भाग गए. घटना के बाद मैने ढोलबज्जा एवं चौसा थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी.
