नवगछिया : जीबी महाविद्यालय नवगछिया में जीबी महाविद्यालय नवगछिया और तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की ओर से अंतर महाविद्यालय बॉल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022-23 आयोजित की गई। इसमें पीजी वाणिज्य विभाग के छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में भाग लेकर एवं बेहतर प्रदर्शन कर विजेता बनीं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इन छात्राओं में आफरीन परवीन, खुशनुमा (कप्तान), सोहाना खातून, सरिता तिवारी नेहा शर्मा एवं बेबी रानी ने पुरस्कार जीते। आफरीन परवीन को प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार झा, डॉ पवन कुमार सिन्हा एवं सहायक प्राध्यापक जन्मेजय कुमार सिंह ने विभाग की ओर से सभी विजेता छात्राओं को सम्मानित किया एवं शुभकामनाएं दी।

