बिहपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में गुरुवार को विज्ञान ज्योति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। में बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में 16 विद्यालयों की छात्राएं मौजू रहीं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस कार्यक्रम के माध्यम से लड़कियों को विज्ञान में रुचि लेने और करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा,भागलपुर सेंटर से खगड़िया, मधेपुरा, बेगूसराय और बांका नवोदय की लड़कियां रजिस्टर्ड हैं और इसके विभिन्न कार्यक्रमों का भरपूर लाभ उठा रही हैं।
विज्ञान ज्योति के विद्यालय प्रभारी अभिमन्यु कुमार साह ने बताया विज्ञान ज्योति छात्राओं को करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करती है। प्राचार्य रोशन लाल ने कहा विज्ञान ज्योति के द्वारा लड़कियों को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है ताकि उच्च शिखर पर अपना कीर्तिमान खुद स्थापित कर सके।

तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर के जंतु विभाग से आये प्रो. डीएन चौधरी ने कहा कि ऐसी योजनाओं का लाभ लेकर बेटियां देश को गौरवान्वित करें। बाल विज्ञान कांग्रेस भागलपुर के जिला संयोजक पवन किशोर शरण ने बताया यह कार्यक्रम एसटीईएम के कुछ क्षेत्रों में महिलाओं के कम प्रतिनिधित्व की समस्याओं का समाधान करता है।
