नवगछिया : जवान पर हथियार तानने में कुख्यात अपराधी छोटू सिंह की गिरफ्तारी के लिए छपेमारी

NEWS

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने सप्ताहिक प्रेस वार्ता अपने कार्यालय में आयोजित किया। बताया कि कदवा टोला रोड के कुख्यात अपराधी छोटू सिंह द्वारा होमगर्ड जवान पर हथियार तानने को लेकर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन सभी मकई के खेत में छुप कर भागने में कामयाब रहे। छोटू सिंह के भाई चन्द्र शेखर सिंह मौके पर पहुंचकर अपने भाई की मोटरसाइकिल लेने के लिए पुलिस से उलझ गया। जिस पर चंद शेखर सिंह को तत्काल पुलिस ने हिरासत में लेकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अपराधी छोटू सिंह और उसके सहयोगी बच्ची राम को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त का गिरा हुआ एक कट्टा, गोली, मोबाइल और बाइक जब्त किया गया है। छोटू सिंह पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है इसमें मधेपुरा पूर्णिया जिला अंतर्गत कई मामले दर्ज हैं ऐसे यहां पर पूर्व मुखिया के पति हत्या का आरोप में जेल जा चुका है। वह बेल पर था। उन्होंने बताया कि पिछले 3 दिनों में 12 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

हथियार तस्कर पर होगा पीएलएम का मामला दर्ज :

गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकनपुर निवासी हथियार तस्कर सुमन चौधरी चौधरी सहित अन्य तस्करों का पीएलएम की जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा करने की बात एसपी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा। एसपी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से सुमन चौधरी पेशेवर हथियार तस्कर के रूप में काम कर रहा है। इसलिए इनके ऊपर प्रॉपर्टी लोडरिंग का मामला चलेगा। इनकी सारी संपत्ति का रिपोर्ट प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर दर्ज किया जाएगा।

एसपी ने बताया कि सभी गिरफ्तार सातों अपराधियों का चल अचल संपत्ति की जांच प्रारंभ कर दिया गया है। जल्द ही इसका खुलासा होगा उन्होंने हथियार तस्करी से कितनी संपत्ति बनाया है। मालूम हो कि अंतर राज्य हथियार तस्कर पूर्व सरपंच सुमन चौधरी को हथियार एवं हथियार बनाने के स्थान से कई अवैध अर्ध निर्मित हथियार बरामद किया गया। जिसमें कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है।